विचारों की गूंज और संस्कृति का रंगमंच जब एक साथ आते हैं, तब राष्ट्र का भविष्य और भी उज्ज्वल हो जाता है
विश्वरंग फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रख्यात वक्ता श्री विक्रमादित्य सिंह का आगमन एक प्रेरणादायी क्षण रहा।
उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान के बाद विश्वरंग के कार्यों का अवलोकन किया और वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रसार की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. पवन कुशवाहा एवं नाट्य विद्यालय के समन्वयक विक्रांत भट्ट की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।